फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण व मारपीट मामले में व्यापारी का बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। नाबालिग को जबरन गाड़ी में बैठाकर एक होटल पर ले जाने और उसके साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक प्रतिष्ठित व्यापारी के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ अपहरण और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात बाड़ाहाट निवासी नाबालिग छात्र ने थाना कोतवाली पहुंचकर अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी दी। पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे विजय उप्पल ने उसे फोन कर घर से बाहर बुलाया और जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर गंगोरी स्थित अपने होटल ले गया, वहां उसके साथ मारपीट कर बेहोशी की हालत में वापस कलक्ट्रेट के पास छोड़ दिया। घटना को लेकर नाबालिग के परिजनों तथा अन्य स्थानीय लोगों में खासा रोष है। थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि नाबालिग की शिकायत पर आरोपी विजय उप्पल के खिलाफ भादंसं की धारा 363 तथा 324 के तहत मुकदमा दर्ज कर मंगलवार देर रात एक बजे गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें