फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री यात्रा पड़ाव पर पकड़ी गई 50 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट (उत्तरकाशी)। पुलिस ने स्यानाचट्टी में 50 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक नाबालिग समेत दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़े जाने से यमुनोत्री धाम के पड़ावों पर अवैध शराब कारोबार की पोल खुलने के साथ ही पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह स्यानाचट्टी बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक वाहन में 50 पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने शराब के साथ कुंसाला गांव निवासी प्रदीप राणा को गिरफ्तार करने के साथ ही एक नाबालिग को संरक्षण में ले लिया है। इनके खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। अवैध शराब पकड़ने वाली पुलिस टीम में स्यानाचट्टी पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई रजनीश कुमार तथा कांस्टेबल बलवीर सिंह एवं अजय दत्त शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें