टाहलीवाल (ऊना)।
पुलिस थाना हरोली के तहत एक उद्योग में कामगार युवती के दुराचार के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अमित निवासी बाथू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक को अदालत में पेश किया जहां अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं।
इसकी पुष्टि डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह ने की। उन्होंने बताया कि 29 मई को पुन: आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। हरोली के तहत एक उद्योग में कामगार युवती ने अपने साथी युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुराचार का आरोप लगाया था आरोप यह भी था कि युवक ने एटीएम कार्ड से कुछ पैसे भी निकाले थे।
पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी युवक को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।