फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुका मंदिर से घंटियां चुरा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर डुंडा देवीधार के निकट स्थित रेणुका मंदिर से रविवार रात पीतल के घंटे-घंटियां चोरी हो गए। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराकर शीघ्र चोरों का पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश भट्ट ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पीतल की घंटियां चढ़ाई थी। सोमवार सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तो वहां घंटियां नदारद मिलीं। समिति के अध्यक्ष गजेंद्र परमार, लाल सिंह बिष्ट आदि ने डुंडा पुलिस चौकी में तहरीर देकर शीघ्र चोरों का पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें