फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल लीग की चैंपियन बनी कॉर्बेट एफसी

Sat, 06 Jun 2026 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल राइफल्स के खिलाड़ियों ने जीते चार व्यक्तिगत पुरस्कार
विज्ञापन

हेड कोच अरुण नेगी के नेतृत्व में मिली ऐतिहासिक सफलता
कोटद्वार। उत्तराखंड फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल लीग 2025-26 का खिताब कॉर्बेट एफसी ने अपने नाम किया। रुद्रपुर स्थित अमेनिटी स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित समापन समारोह में विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई।

टीम की सफलता में हेड कोच अरुण नेगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व और रणनीतिक मार्गदर्शन में टीम ने पूरे सत्र में शानदार प्रदर्शन किया। क्लब के डायरेक्टर सुभाष अरोड़ा और मैनेजर मयंक पांगरी के कुशल प्रबंधन ने भी टीम की उपलब्धि में अहम योगदान दिया। कॉर्बेट एफसी की ओर से खेल रहे गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत पुरस्कारों में भी दबदबा कायम रखा। प्रवेश रावत को सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर, नवीन रावत को सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर, रोहित कुमार को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और दीपक नेगी को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में एशियन कन्फेडरेशन फेंसिंग के महासचिव राजीव मेहता मुख्य अतिथि रहे। गढ़वाल राइफल्स के सूबेदार मेजर शैलेंद्र बिष्ट ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अब आई-लीग 3 में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली कॉर्बेट एफसी से खेल प्रेमियों को बड़ी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें