फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मुखबा गांव में दो माह से नहीं पहुंची रसोई गैस, ग्रामीण परेशान

Sat, 24 Oct 2026 06:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन और धरने की दी चेतावनी
विज्ञापन

उत्तरकाशी। मुखबा गांव में पिछले दो माह से घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। गैस नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को जंगल से लकड़ी लाकर चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द गैस की आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। साथ ही समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन और धरने की चेतावनी दी है।
मुखबा गांव निवासी सुधांशु सेमवाल, राकेश सेमवाल और सुमेर सेमवाल ने बताया कि गांव में करीब दो माह से गैस की गाड़ी नहीं पहुंची है। इससे ग्रामीणों को खाना बनाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि गैस की नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण ग्रामीणों को लकड़ी के चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में संबंधित विभाग को कई बार मौखिक रूप से भी अवगत कराया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द गांव में गैस की गाड़ी भेजकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि मुखबा गांव में रसोई गैस की आपूर्ति का मामला संज्ञान में है। गांव में निर्धारित रोटेशन के अनुसार गैस की गाड़ी भेजी जा रही है। ग्रामीणों को गैस उपलब्ध कराने के लिए आपूर्ति व्यवस्था के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें