फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूम के पास आठ घंटे सुलगता रहा जंगल

Mon, 18 Apr 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर यमुना वन प्रभाग में जंगलों में लगी आग पर नियंत्रण के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम के पास ही आठ घंटे तक जंगल आग से धधकते रहे। सूचना मिलने पर भी वन कर्मी आग बुझाने नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


इस बार सर्दियों में अपेक्षित बारिश और बर्फबारी नहीं होने के कारण जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ती जा रही है। वन विभाग दावानल पर नियंत्रण के लाख दावे करे, लेकिन फिर भी जगह-जगह जंगलों में आग सुलग रही है। रविवार शाम को सरूखेत के पास कंसेरू के जंगल में आग भड़क उठी।

पास में ही अपर यमुना वन प्रभाग का मास्टर कंट्रोल रूम होने पर भी वन कर्मियों ने आग बुझाने की जहमत नहीं उठाई। करीब आठ घंटे तक सुलगते रहे जंगल की आग पर यहां पास में ही शादी में आए ग्रामीणों ने भारी मशक्कत कर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें