फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: डेढ़ वर्ष से अधर में लटका है बसूंगा-ज्ञानसू नहर का निर्माण

Sat, 27 Jun 2026 06:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
रोपाई नहीं करा पा रहे हैं किसान, अधिकारी बोले-बरसात के बाद शुरू होगा काम
विज्ञापन

उत्तरकाशी। सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण डेढ़ वर्ष से बसूंगा-ज्ञानसू नहर का निर्माण नहीं होने के कारण नगर के ज्ञानसू वार्ड के काश्तकारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब पांच किमी लंबी नहर का निर्माण नहीं होने के कारण खेतों में रोपाई नहींं हो पाई है। साथ ही जब विभागीय अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया तो अब बरसात के बाद कार्य शुरू करने की बात कही गई है।
स्थानीय सभासद मनीष पंवार, मुकेश पुरी, रतन पंवार, सविता पंवार, फूलमाला, मीना, एकादशी, संगीता, रामपति बधानी का कहना है कि सिंचाई विभाग की ओर से नाबार्ड मद से गत वर्ष करीब एक करोड़ 75 लाख की लागत से बसूंगा-ज्ञानसू नहर का निर्माण शुरू किया था लेकिन डेढ़ वर्ष बाद भी पांच किमी लंबी नहर का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

गत वर्ष भी रोपाई के लिए लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। साथ ही इस वर्ष भी नहर क्षतिग्रस्त होने के कारण धान की रोपाई की समस्या खड़ी हो गई है। विभाग की लापरवाही के कारण काश्तकारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। लंबी मांग के बाद गत वर्ष नहर का निर्माण शुरू होने पर उम्मीद जगी थी कि इस वर्ष तक समस्या का समाधान हो जाएगा लेकिन नहर का निर्माण आधे में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को अधिकारियों को मौके पर बुलाया था लेकिन अवर अभियंता ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने बरसात के बाद काम शुरू करने की बात कही। काश्तकारों का कहना है कि अगर जल्द ही कार्य शुरू नहीं होता है तो सिंचाई विभाग कार्यालय में आंदोलन किया जाएगा। सिंचाई विभाग के ईई सचिन सिंघल ने बताया कि ठेकेदार के विवाद के कारण कार्य रुका हुआ था लेकिन अब दोबारा कार्य शुरू करवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें