फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: उत्तरकाशी में 21 करोड़ की सीसीयू का निर्माण सुस्त

Sun, 12 Jul 2026 05:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
तय समय बीतने के बाद भी सिर्फ 50 फीसदी काम हुआ पूरा
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जिला अस्पताल से सटी बहुप्रतीक्षित 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का निर्माण तय समय सीमा पूरी होने के बाद भी अधूरा पड़ा है। करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा का काम अब तक केवल 50 प्रतिशत के आसपास ही पूरा हो पाया है। निर्माण में हो रही देरी ने कार्यदायी संस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सीसीयू भवन का निर्माण अप्रैल 2026 तक पूरा किया जाना था लेकिन 18 महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद कार्य गति नहीं पकड़ सका है। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कार्यदायी संस्था को दो नोटिस जारी किए हैं। हालांकि, विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब तक संस्था की ओर से नोटिस का कोई जवाब उपलब्ध नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस रावत ने बताया कि निर्माण कार्य में देरी और प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध न कराने को लेकर संस्था से जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित संस्था के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विभाग के अनुसार, सीसीयू निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में 834.33 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं लेकिन अब तक इसका उपयोगिता प्रमाण-पत्र, मासिक वित्तीय विवरण और भौतिक प्रगति रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस सीसीयू ब्लॉक में अत्याधुनिक आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम और आइसोलेशन वार्ड जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

इसके शुरू होने के बाद गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए देहरादून और ऋषिकेश के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि परियोजना में हो रही देरी को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें