फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक मालचंद का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक माल चंद के स्वागत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यमुनोत्री हाइवे पर एकत्र होकर खुशी जताई। इस दौरान पूर्व विधायक के समर्थन में नारेबाजी कर मिठाई बांटी गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिंदाबाद के साथ प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के पक्ष में जिंदाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पुरोला विधानसभा में दो बार विधायक रहे माल चंद के पार्टी में शामिल होने पर कांग्रेस को मजबूती मिली है और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रसाद सेमवाल, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीवान असवाल, विजय बंधानी, दयाचन्द रमोला, कृपाल सिंह, अंकित रमोला, आशीष रावत, तारा लाल बत्रा, सोबन नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें