कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डुंडा बाजार में आजादी की गौरव यात्रा के तहत भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस तिरंगा जोड़ो यात्रा के जरिये आजादी की लड़ाई में बलिदान देने वालों को याद किया जा रहा है। कहा कि देश की आजादी से लेकर भारत माता की एकता-अखंडता के लिए कांग्रेस का गौरवमयी इतिहास रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र की रक्षा के लिए यात्रा के माध्यम जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष नत्थी लाल शाह, जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र नौटियाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष राणा, महेंद्र पंवार, भगत राणा, बृजपाल रजवार और राजेश कुमार सहित आदि रहे।
वहीं भारत मजदूर संगठन ने ब्रह्मखाल में तिरंगा रैली निकाली। रैली को यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर भारत मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल सिंह, मंजू देवी, रेशमा, लखमा, शक्कू देवी, चंदन पंवार, उपेंद्र सिंह, चतर लाल आदि शामिल रहे। संवाद
दूसरी ओर नगर व्यापार मंडल, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, जोशियाड़ा व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने बाइक रैली निकाली और भारत माता की जय... के नारे लगाए। रैली में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुभाष बडोनी, जोशियाड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष पारेश्वर सेमवाल, बिरेंद्र बत्रा, रमेश चंदोक, मुकेश कुमार, मनमोहन थलवाल, मान सिंह गुसाईं, जयेंद्र नौटियाल, संजय मल्होत्रा, सचिन सोनी आदि मौजूद रहे। इधर,12वीं वाहिनी आईटीबीपी मातली के जवानों ने भी शहर में तिरंगा रैली निकालकर लोगों से तिरंगे झंडे का सम्मान करने के प्रति जागरूक किया।