फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Thu, 21 Jan 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 हैदराबाद में दलित छात्र द्वारा आत्महत्या के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेसियों ने पुतला फूंककर रोष जताया। उन्होंने केंद्र सरकार के दलित विरोधी मंत्रियों को हटाने की मांग की।
विज्ञापन



कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बीएल घलवान की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने भाजपा पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया।

उन्होंने हैदराबाद में दलित छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराते हुए दलित विरोधी मंत्रियों को हटाने की मांग की।

इसके बाद हनुमान चौक पर एकत्र हुए कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर रोष जताया।

 इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नत्थीलाल घलवान, शहर अध्यक्ष सविता भट्ट, जितेंद्र पंवार, कमल रावत, सुनील रावत, डा. महेश भट्ट, जीतबर लाल, अनोज कुमार, मनीष पंवार, कमला देवी, बदामू लाल, मौहम्मद असलम, तिलक रमोला, शीशपाल पोखरियाल, सत्य प्रसाद नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें