फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: कांग्रेसियों ने मनरेगा का नाम बदलने पर फूंका पुतला

Wed, 17 Dec 2025 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी योजना का नाम बदलने पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रदीन रावत के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ पूरे नगर क्षेत्र में जूलूस प्रदर्शन निकालकर नारेबाजी की। उसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार का पूतला फूंका। रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए मनरेेगा योजना शुरू की गई थी। इससे गांव के हर व्यक्ति को इसका लाभ मिल रहा था। इस मौके पर नागेंद्र दत्त जगुड़ी, मनमोहन शाह, कमल रावत, कनकपाल परमार, विजय सेमवाल, शीशपाल पोखरियाल, नैनसिंह बिष्ट, विक्रम रावत, अनवीर पवांर, सुधीश पवांर, भगवान चंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें