फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Thu, 14 May 2026 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। नीट पेपर लीक मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी ने हनुमान मंदिर पार्क में बैठक आयोजित कर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मेहनत और ईमानदारी से पढ़ाई करने वाले छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। युवाओं का भरोसा व्यवस्था से उठता जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत ने कहा कि यदि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस आंदोलन को और व्यापक रूप देगी। कार्यक्रम में कनकपाल सिंह परमार, कमल सिंह रावत, दिवाकर भट्ट, मनीष राणा, विजेंद्र नौटियाल, विपिन नौटियाल, सुधीश पंवार, नैन सिंह बिष्ट, सूर्य बल्लभ नौटियाल, सूरज रावत, सुरेन्द्रपाल और मनोज राही आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें