फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: कांग्रेसियों ने सीएमओ कार्यालय पर जड़ा ताला

Thu, 03 Sep 2026 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस व कांग्रेसियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

रघुपति राघव राजा राम के भजन करते हुए दिया धरना
उत्तरकाशी। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जनपद की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मुुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। उसके बाद सीएमओ से लिखित आश्वासन की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सीएमओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और रघुपति राघव राजा राम भजन गाकर धरने पर डटे रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से लेकर सीएमओ कार्यालय तक स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर नगर क्षेत्र से सीएमओ कार्यालय तक जुलूस निकाला। उसके बाद सीएमओ कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान वहां पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली। पुलिस के रोके जाने पर गुस्साए कांग्रेसी कार्यकर्ता गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए। वहां पर प्रदेश सरकार सहित पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर वहां पर रघुपति राघव राजा राम भजन का गायन कर अपना विरोध दर्ज किया।
विज्ञापन

कांग्रेस ने कहा कि जिला अस्पताल में लंबे समय से विशेषज्ञ डॉक्टरोें की तैनाती नहीं हो पाई है। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली पर अमर उजाला में प्रकाशित खबर को सीएमओ को दिखाकर कहा कि यह असली हकीकत है। साथ ही कहा कि जिला अस्पताल से सभी मरीजों को बाहर की दवाइयां लिखने के लिए मजबूर किया जाता है।
विज्ञापन

उसके बाद सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने सभी बिंदुओं पर सुधार करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखित आश्वासन दिया। उसके बाद उन्होंने धरना समाप्त किया। प्रदर्शनकारियों में प्रदीप रावत, घनानंद नौटियाल, विजेंद्र नौटियाल, कनकपाल परमार, शीशपाल पोखरियाल, कमल रावत, मनीष राणा, सुधीष पंवार, विनोद पडियार, राखी, एकादशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें