फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: एसआईआर के विरोध में कांग्रेस ने फूंका आयुक्त का पुतला

Sun, 11 Oct 2026 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। एसआईआर के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी चिन्यालीसौड़ के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसआईआर को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों और निर्णयों से आम जनता में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने एसआईआर और लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्षता और जनविश्वास बनाए रखना जरूरी है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों और विरोध पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान जिला कांग्रेस महामंत्री नवीन भंडारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवजन बटवाण, शहर कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र चंद रमोला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शूरवीर सिंह रांगड़, वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद सिंह बेलवाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान और शंभू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें