उत्तरकाशी। चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने मंगलवार को दूसरे दिन काली फीती बांधकर कार्यालय व अस्पताल में लंबित मांगों पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर देहरादून में महानिदेशालय में धरना प्रदर्शन होगा।
संघ जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह पडियार ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति लंबे समय से लंबित है। वे आईपीएचएस मानकों के तहत लैब सहायक, ओटी सहायक और डार्क रूम सहायक पदों पर पदोन्नति चाहते हैं। उनका आरोप है कि महानिदेशक स्तर पर तीन समझौते हुए, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पशुपालन विभाग में 297 कर्मचारियों को वैक्सीनेटर पद पर पदोन्नति मिली है, जबकि स्वास्थ्य कर्मचारी संघर्षरत हैं। पदोन्नति से शासन पर वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। इस मौके पर महेंद्र सिंह पडियार, अर्जुन पड़ियार, प्रदीप असवाल, सलीम खान, बिहारी लाल, सुरजन लाल आदि मौजूद रहे। संवाद