फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा में बंद पड़ी सड़कों की रिपोर्ट की तलब

Tue, 16 Aug 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री प्रीतम पंवार ने ब्लाक सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा की समीक्षा की। उन्होंने आपदा में बंद पड़ी सड़कों की रिपोर्ट तलब की। समीक्षा बैठक में काबीना मंत्री पंवार ने राजमार्ग खंड की ओर से नौगांव एवं बड़कोट के बीच तीन माह पहले कराए गए करोड़ों रुपये के घटिया डामरीकरण पर नाराजगी जताते हुए डीएम को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन


बैठक में सिर्फ आधा दर्जन पटवारियों की उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए डीएम दीपेंद्र चौधरी ने तहसीलदार को अनुपस्थित पटवारियों का एक दिन का वेतन काटने एवं स्पष्टीकरण तलब करने के आदेश दिए।

काबिना मंत्री प्रीतम पंवार ने सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग को दैवी आपदा में बंद पड़ी सिंचाई नहरों पर जल्द पानी चलाने को कहा। साथ ही खतरे की जद में आए इड़क गांव में सुरक्षा कार्य कराने और बचांण गांव की क्षतिग्रस्त पेयजल लाईन दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अतोल रावत, एसडीएम आरके पांडे, तहसीलदार मुकेश रमोला, ब्लाक प्रमुख रचना बहुगुणा, प्रकाश असवाल, श्याम सिंह राणा, शूरवीर चौहान, अजबीन पंवार, डीडीओ आनंद सिंह, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें