फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन तक पानी नहीं आने पर घेरा जेई दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपलमंडी के जखवाड़ी मोहल्ले में बीते दस दिन से पेयजल आपूर्ति ठप होने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने जल संस्थान कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर तालाबंदी की। जेई की ओर से दो दिन के भीतर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के आश्वासन पर ही लोग शांत हुए।
विज्ञापन

नगर के जखवाड़ी मुहल्ला पीपलमंडी में बीते दस दिन से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। बार-बार मांग करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने मंगलवार को चिन्यालीसौड़ स्थित जल संस्थान के जेई कार्यालय का घेराव किया। इस मौके पर उन्होंने दफ्तर पर तालाबंदी कर रोष जताया। कार्यालय में तैनात जल संस्थान के जेई नवीन मनियारी ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति करने वाली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसे जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं को दो दिन के भीतर पेयजल आपूर्ति सुचारु करने का भरोसा दिलाया। इस पर उपभोक्ता शांत हुए और आधा घंटे बाद तालाबंदी खोली जा सकी। प्रदर्शनकारियों में मनवीर पंवार, मस्तराम सकलानी, ओमप्रकाश डबराल, मनोज थपलियाल, सरला देवी, चित्रा, कुशलता, जयदेव, विक्रमा देवी, प्रमिला देवी, सविता देवी, रुकमा देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें