फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पिरूल से बच्चे बना रहे हैं सजावटी सामान

Sun, 25 May 2025 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय में महिला प्रेरणा समूह की ओर से छात्राओं को तीन दिवसीय पिरूल से विभिन्न सजावटी वस्तुओं को बनाने का प्रशिक्षण दिया। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में महिला प्रेरक समूह ने बच्चों को पिरूल से विभिन्न सजावटी वस्तुओं को बनाना सिखाया। इसमें बच्चों को पेन स्टैंड, फूलों की टोकरी, फोटो फ्रेम, दीवार पर टांगने के लिए सजावटी दीवार हैंगिंग बना रहे हैं। महिला प्रेरक समूह की रनिता देवी ने बताया कि बच्चों को पिरूल से विभिन्न सजावटी वस्तु बनाना सिखाया जा रहा है। इस मौके पर सुमिता, सरला, हेमवंती, सरला, सविता, मनीषा, सविता, रमिता, ऊषा देवी, अंजू नाथ, लक्ष्मी, बीना देवी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें