सुनगर में गंगोत्री हाईवे के भूस्खलन से बंद होने के कारण हाईवे के दूसरे छोर पर फंसी एक गर्भवती महिला के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम देवदूत साबित हुई। टीम ने प्रसव पीड़िता को सकुशल भूस्खलन क्षेत्र पार करवाकर जिला अस्पताल भिजवाया।
सोमवार को मुखबा गांव की एक गर्भवती को प्रसव पीड़ा। परिजन महिला को उत्तरकाशी लेकर आ रहे थे, लेकिन सुनगर में भारी बोल्डर व मलबा आने के कारण हाईवे बंद मिला। पीड़िता की परेशानी को देखकर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने जोखिम के बीच ही महिला को वाहन से निकाला और धीरे-धीरे पैदल ही भूस्खलन जोन पार कराया। इसके बाद प्रसव पीड़िता को अस्पताल भिजवाया गया। टीम में एसआई गिरीश बडोनी, कांस्टेबल प्रदीप, सोवेंद्र पाल और राजेश रावत आदि रहे।