एक अभिभावक ने थाना कोतवाली में एक शिक्षक के खिलाफ बच्ची के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है, जिस पर थानाध्यक्ष ने शिक्षक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
सोमवार को टिहरी जिले के प्राथमिक स्कूल पुजारगांव में कक्षा चार में पढ़ने वाली एक बच्ची ने छुट्टी के बाद घर जाकर शिक्षक लाखी राम डिमरी पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। इससे गुस्साए बच्ची के पिता कैलाश नौटियाल देर शाम उत्तरकाशी थाने पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने शिक्षक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला लंबगांव क्षेत्र का होने की वजह से इसे लंबगांव थाने को ट्रांसफर कर दिया है।