फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने की एलईडी बल्ब बनाने वाले समूह की तारीफ

विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाई गई एलईडी लाइटों से कुछ इस तरह जगमगा रहा है चिन्यालीसौड़ - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ के मल्ली गांव में एलईडी बल्ब, लड़ियां और फोकस लाइटें तैयार कर आत्मनिर्भर बनी महिलाओं के प्रयासों को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सराहा है। सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट में महिलाओं के प्रयासों को अनुकरणीय बताया।
विज्ञापन

राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्द्धन के लिए संचालित योजना के तहत मल्ली गांव की महिलाओं ने अपर्णा महिला स्वयं सहायता समूह बनाया। समूह की महिलाएं एलईडी बल्ब, लड़ियां, लालटेन और फोकस लाइटें तैयार करने का काम कर रही हैं। सीएम ने अपने फेसबुक व ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट कर महिला समूह की प्रशंसा की। डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि यह समूह प्रतिवर्ष करीब साढ़े चार लाख का कारोबार कर 95 हजार रुपये का मुनाफा कमा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें