फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पैथोलॉजी में नहीं हो पाई जांच

Mon, 29 Aug 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। बिजली नहीं होने से सीएचसी के पैथोलॉजी रूम में जांच ठप रही। दूर-दराज से आने वाले मरीजों को बगैर जांच के ही बैरंग लौटना पड़ा। जल विद्युत निगम ने तिलोथ पावर हाउस के मेंटिनेंस के लिए 10 सितंबर तक शट डाउन लिया है।
विज्ञापन


सोमवार से जल विद्युत निगम के पावर हाउस के मेंटिनेंस कार्य के चलते नौ से दो बजे तक विद्युत कटौती होने से चिन्यालीसौड़ सीएचसी के पैथोलॉजी लैब में जांच नहीं हो पाए, जिससे लोगों को निजी लैबों में जांच करवाने को मजबूर होना पड़ा।

ब्लाक के बनचौरा, जोगत, गमरी के अलावा, नगुण, प्रतापनगर के सिलारी, कोरदी, गोदडी आदि गांवों के अलावा ब्रह्मखाल क्षेत्र से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन बिजली कटौती से लोग दिनभर परेशान रहे।
विज्ञापन


स्थानीय जनप्रतिनिधि नगर पंचायत अध्यक्ष शूरवीर रांगड़, प्रमुख बिजेंद्र रावत, धर्मानंद बिजलवाण ने अस्पताल प्रशासन से पैथोलॉजी रूम में जेनरेटर की व्यवस्था करने की मांग की है। सीएमओ डा. बीएस रावत ने बताया कि यदि पैथोलॉजी रूम में जेनरेटर नहीं है, तो प्रभारी सीएचसी की चिकित्सा प्रबंधन समिति में एनएचएम मद से जेनरेटर खरीदने के लिए आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें