फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवदार के हरे पेड़ों पर चली आरी

विज्ञापन
गोविंद वन्य जीव विहार के जंगल में अवैध रूप से देवदार के हरे पेड़ काटकर तैयार प्रकाष्ठ। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
गोविंद वन्य जीव विहार में धड़ल्ले से देवदार के हरे पेड़ों का अवैध कटान किया जा रहा है। पार्क के अधिकारी इससे बेखबर बने हुए हैं और कर्मचारी अपने बचाव के लिए कुछेक पेड़ों का जुर्माना काटकर मामले को रफा दफा करने में जुटे हैं। हैरानी की बात है कि पार्क प्रशासन स्वयं भी सांकरी-तालुका वन मोटर मार्ग पर लकड़ी के पुल बनाने के लिए पेड़ों को काटने से परहेज नहीं कर रहा है। पार्क प्रशासन के दोहरे मापदंडों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

गोविंद वन्य जीव विहार की सांकरी रेंज में रेंज कार्यालय से महज सौ मीटर की दूरी पर एक दर्जन से ज्यादा देवदार के हरे पेड़ों का अवैध कटान किया गया है। क्षेत्र के मनोज, यशवीर, श्याम लाल आदि ग्रामीणों ने बताया कि पार्क क्षेत्र में ग्रामीणों के हक हकूक बंद हैं। जंगल से चारापत्ती लाने तक पर प्रतिबंध है। जबकि रसूखदार लोगों और पार्क प्रशासन के लिए कोई कानून नहीं है। क्षेत्र में धड़ल्ले से देवदार के हरे पेड़ों का कटान हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि सांकरी-तालुका वन मोटर मार्ग पर पड़ने वाले गदेरों में उफान आने पर बहे पुलों के स्थान पर पार्क प्रशासन द्वारा नियम विरुद्ध लकड़ी के पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने पार्क प्रशासन द्वारा वन कानूनों को लेकर दोहरे मापदंड अपनाए जाने पर रोष जताते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पार्क क्षेत्र में देवदार के हरे पेड़ों के अवैध कटान की जानकारी नहीं है। कुछ पेड़ों का वन कर्मियों द्वारा जुर्माना काटा गया है। सांकरी-तालुका मोटरमार्ग पर बने लकड़ी के पुलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोमल सिंह, उपनिदेशक गोविंद वन्य जीव विहार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें