फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के माफी मांगने पर शांत हुए बिजली कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के बिलों की वसूली के लिए गई ऊर्जा निगम की टीम और ग्रामीणों के बीच मारपीट मामले में ग्राम प्रधान ने लिखित रूप से माफी मांग खेद प्रकट किया है। शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते में प्रधान ने घटना में चोटिल मीटर रीडर के उपचार का व्यय भी वहन करने की बात कही है।
विज्ञापन

प्रखंड के कोट गांव में बीते 22 जनवरी को ऊर्जा निगम की टीम और ग्रामीणों के बीच मारपीट का मामला सामने आया था। ऊर्जा निगम की टीम का आरोप था कि बिजली चोरी पकड़ने पर ग्रामीणों ने टीम पर जानलेवा हमला किया। वहीं ग्रामीणों ने भी टीम पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। जिससे ऊर्जा निगम के कर्मचारी और ग्रामीण आमने-सामने आ गए थे। बुधवार को ऊर्जा निगम कर्मचारियों के केंद्रीय पदाधिकारियों ने लिखित माफी नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी। जिस पर शुक्रवार को विकास भवन स्थित निगम कार्यालय में कर्मचारियों व प्रधान संगठन के बीच लिखित समझौता हुआ। संबंधित ग्राम प्रधान ने लिखित रूप से घटना पर खेद जताते हुए भविष्य में इस तरह की घटना नहीं दोहराने का भरोसा दिलाया। जिस पर दोनों पक्षों में एक दूसरे के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने पर भी सहमति बनी। मौके पर ऊर्जा निगम के पंकज सैनी, इलम सिंह पंवार, एके थपलियाल, प्रकाश भट्ट, बीएस गुसाईं, एसपी पोखरियाल, जयप्रकाश पंत व प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष प्रताप रावत, सुंदर लाल, बृजपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें