फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का आह्वान

Tue, 26 Apr 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पहल पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से सामाजिक सद्भाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हिंदू समाज में व्याप्त कुरीतियों, दहेज, कन्या भ्रूण हत्या एवं बिगड़ते लिंगानुपात आदि पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन आरएसएस के प्रांत प्रचारक युद्धवीर सिंह ने किया। उन्होंने समाज के जागरूक लोगों से समाज में व्याप्त कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

इस मौके पर क्षेत्र में प्रलोभन देकर गरीब लोगों का धर्म परिवर्तन कराने, पशु तस्करी तथा बाहर से आए अन्य समुदाय के लोगों की ओर से नाम बदलकर हिंदू लड़कियों से विवाह करने पर चिंता जताई गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर महंत जमुनागिरी महाराज, सूर्यप्रकाश, अनिल जैन, मुकेश जैन, उपेंद्र असवाल, रामचंद्र पंवार, बलदेव रावत, जयवीर हिमानी, अरविंद रावत, गुड़केश रतूूड़ी, रामकृष्ण नौडियाल, सोनीराम चौहान, सुनील कुमार, रामप्यारी रतूड़ी और सुनील रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें