फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बिजली कटौती से कारोबार चौपट, जनता बेहाल

Wed, 06 May 2026 05:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

पुरोला। नगर क्षेत्र में लगातार हो रही अनियमित बिजली कटौती से व्यापारियों में आक्रोश है। दिनभर बिजली गुल रहने से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वहीं स्टांप, फोटो कॉपी, साइबर कैफे और दुग्ध डेयरी जैसी सेवाएं भी प्रभावित हो रही है।
दूरदराज क्षेत्रों से तहसील एवं सरकारी कार्यालयों में काम से आने वाले ग्रामीणों और छात्रों को दस्तावेजों के लिए स्टांप पेपर, खाता-खतौनी व फोटो कॉपी निकलवाने के लिए सुबह से शाम तक इंतजार करना पड़ रहा है। बिजली बाधित रहने से जरूरी कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार ने कहा कि विद्युत विभाग की ओर से जारी रोस्टर का पालन नहीं किया जा रहा है जिन दिनों नियमित आपूर्ति होनी चाहिए उन दिनों भी घंटों बिजली काटी जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे दिन बिजली बाधित रहने से व्यापारियों के कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। दुग्ध डेयरियों में सैकड़ों लीटर दूध, आइसक्रीम, मिठाइयों समेत अन्य खाद्य सामग्री खराब होने से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

साइबर कैफे और फोटो कॉपी व्यवसाय से जुड़े लोगों की आय भी प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि यदि लाइन मरम्मत या अन्य तकनीकी कार्य चल रहे हैं तो कम से कम दोपहर के लंच टाइम में दो घंटे बिजली आपूर्ति सुचारू रखी जाए। विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुनील शाह ने बताया कि नौगांव-पुरोला क्षेत्र में लाइन शिफ्टिंग का कार्य एक दिन छोड़कर किया जा रहा है। जंगलों व सड़क किनारे संवेदनशील क्षेत्रों में लाइन शिफ्टिंग का कार्य लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें