फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: हाईटेक शौचालय बनाया, पानी का कनेक्शन लेना भूले

Thu, 23 Apr 2026 06:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। नगर के रामलीला मैदान में बना हाईटेक शौचालय का संचालन दो दिन से बंद है। पानी का कनेक्शन नहीं होने के कारण जल संस्थान ने पानी की आपूर्ति बंद कर दी है। चारधाम यात्रियों सहित स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में जनवरी में नगरपालिका बाड़ाहाट की ओर से हाईटेक शौचालय का निर्माण किया गया था। गत तीन माह से इसमें पानी की आपूर्ति अस्थायी रूप से हो रही थी। जल संस्थान की ओर से अब इसकी अस्थायी व्यवस्था को बंद कर दिया गया है लेकिन पालिका की ओर से तीन माह से पानी के कनेक्शन के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। पालिका के अवर अभियंता सुशांत बिष्ट ने कहा कि इसकी जानकारी ली जा रही है। जल्द ही वहां पर पानी की स्थायी व्यवस्था को सुचारू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें