फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ के जवान की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
बड़कोट में बीएसएफ के जवान को श्रद्धांजलि देते विधायक केदार सिंह रावत। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
दो माह की छुट्टी पर घर आए बीएसएफ के जवान खजान चंद की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शुक्रवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ पैतृक घाट यमुना नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

राजस्थान बीकानेर में तैनात नौगांव ब्लॉक के गुलाडी गांव निवासी बीएसएफ जवान खजान चंद छह जनवरी को दो माह की छुट्टी पर घर आए थे। अगली सुबह गुरुवार को उनके सीने में तेज दर्द उठा। परिजन खजान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव ले गए। जहां डॉक्टरों ने जवान की हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि की। बनाल पट्टी के गुलाडी निवासी खजान चंद का पूरा परिवार नगर पालिका बड़कोट में रहता है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में पूरा माहौल गमगीन हो गया। बीएसएफ जवान को अंतिम दर्शन के लिए उसके गांव ले जाया गया। जहां लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। आईटीबीपी मातली से पहुंचे सेना अधिकारी सूबेदार झुन सिंह, हेड कांस्टेबल विमल प्रसाद, संतोष भंडारी, हीरा लाल ने जवान को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। घटना की जानकारी पाकर पहुंचे यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने परिवार को सांत्वना दी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य पवन पंवार, धनवीर रावत, सकल चंद, प्रकाश असवाल, धनवीर रावत, जसवंत सिंह, प्रधान सोनू शान, यशवंत सिंह, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें