फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरओ अधिकारियों को झेलना पड़ा ग्रामीणों का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्याली-बड़ेथी बाईपास पर सुरक्षा दीवार ढहने से अवरुद्ध यातायात को खोलने गए बीआरओ अधिकारियों को धनपुर के ग्रामीणों का गुस्सा झेलना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि एक वर्ष पूर्व ऑल वेदर रोड निर्माण के दौरान खेतों तक जाने व पशु चुगान के पैदल रास्तों के साथ ही अन्य गांवों के संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिन्हें आज तक नहीं बनाया गया है। बीआरओ के अधिकारियों ने एक वर्ष पूर्व आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

गत दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते बुधवार सुबह करीब आठ बजे पीपल मंडी चिनियाली गांव-बड़ेथी बाईपास के समीप सुरक्षा दीवार का 30 मीटर हिस्सा ढह गया, जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया। सूचना पर बीआरओ के अधिकारी मार्ग खोलने के लिए पहुंचे, लेकिन यहां अधिकारियों को धनपुर गांव के ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि एक वर्ष पूर्व यहां ऑल वेदर रोड का निर्माण किया गया था। इस दौरान ग्रामीणों के खेतों व पशु चुगान के रास्तों के साथ ही अन्य गांवों के संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। तब बीआरओ ने इन रास्तों के निर्माण का आश्वासन दिया था, लेकिन बीआरओ के अधिकारी आश्वासन देने के बाद रास्तों का निर्माण करना भूल गए। क्षतिग्रस्त रास्तों के चलते ग्रामीणों को खासी परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए बीआरओ के अधिकारियों ने एक बार फिर जल्द रास्तों के निर्माण का मौखिक आश्वासन दिया, जिस पर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक रास्तों का स्थाई निर्माण नहीं हो जाता, तब तक वैकल्पिक पैदल रास्ते बनाए जाएं। इस पर बीआरओ के अधिकारियों ने सहमति जताई। इसके बाद बीआरओ ने बाईपास खोलने का कार्य शुरू किया। 4 घंटे बाद करीब 12 बजे बाईपास रोड पर यातायात बहाल हो पाया। इस मौके पर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष शूरवीर रागड़, सभासद सुरेंद्र कुमार, सुमन बडोनी, विजय बडोनी, वीरपाल पंवार, गंभीर सिंह पंवार, मनोज पंवार, मनोज कोहली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें