नगर स्थित यमुनोत्री मंदिर समिति के कार्यालय में बृहस्पतिवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें तीर्थपुरोहितों ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद् के सदस्यों को यमुना का जल, मिट्टी व ब्रह्मकमल भेंट किया। विहिप के उपाध्यक्ष सुरेंद्र रावत ने बताया कि धाम से लाए गए जल, मिट्टी व ब्रह्मकमल को विकासनगर स्थित गणेश मंदिर में एकत्र किया जाएगा। कार्यक्रम में पंच पंडा समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश उनियाल, मनमोहन उनियाल, कृत्तेश्वर उनियाल, शांति प्रसाद, राम प्रसाद बिजल्वाण, उत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।