फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: देव अनुमति के बिना बुग्यालों से नहीं तोड़ सकते ब्रह्मकमल, पौराणिक परंपराओं के साथ है विशेष नाता

Mon, 26 Aug 2024 09:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी

सार

ब्रह्मकमल पुष्प का रीति रिवाजों और पौराणिक परंपराओं के साथ विशेष नाता है। सावन में जिले में विभिन्न हिस्सों में हारदूधू मेले के बाद सेलकू त्योहार अगस्त से लेकर सितंबर तक मनाए जाते हैंं। इन त्योहारों में सबसे पहले ब्रह्मकमल स्थानीय देवी-देवताओं को अर्पित किए जाते हैं। 
विज्ञापन
ब्रह्मकमल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री घाटी सहित हर्षिल और टकनौर क्षेत्र के बुग्यालों में इन दिनों राज्यपुष्प ब्रह्मकमल अपनी सुंदरता की छटा बिखेर रहे है। क्षेत्रों के ग्रामीण आराध्य देव की अनुमति के बाद हारदूधू मेले में ब्रह्मकमल को तोड़कर देवता को अर्पित करते हैं। गंगा घाटी में सबसे पहले यह पुष्प गंगा सहित सोमेश्वर देवता को चढ़ाया जाता है।

विज्ञापन


हिमालय के बुग्यालों में सावन में खिलने वाले ब्रह्मकमल पुष्प का रीति रिवाजों और पौराणिक परंपराओं के साथ विशेष नाता है। सावन में जनपद के विभिन्न हिस्सों में हारदूधू मेले के बाद सेलकू त्योहार अगस्त से लेकर सितंबर तक मनाए जाते हैंं। इन त्योहारों में सबसे पहले ब्रह्मकमल स्थानीय देवी-देवताओं को अर्पित किए जाते हैं। उसके बाद लोग धार्मिक मान्यताओं के बाद इन्हें अपने घरों में खुशहाली के प्रतीक के रूप में देवालयों और पूजास्थलों में रखते हैं।

सावन के बाद गंगोत्री सहित हर्षिल और टकनौर क्षेत्र के बुग्यालों में सबसे अधिक ब्रह्मकमल पुष्प समुद्रतल से 3000 मीटर की ऊंचाई से अधिक स्थानों पर खिलते हैं, लेकिन लोक मान्यताओं के बाद ग्रामीण अगस्त में होने वाले हारदूधू मेले से पहले ग्राम देवता की अनुमति लेते हैं। उसके बाद देवडोली कुछ लोगों को चयनित कर उन्हें फूल तोड़ने के लिए भेजती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Earthquake Tremors: राजधानी देहरादून में धरती डोली, 3.1 मापी गई तीव्रता....अब तीन दिन होगी गहन निगरानी
विज्ञापन


वे ब्रह्मकमल तोड़कर हारदूधू और सेलकू मेले में गंगा सहित नाग देवता और साेमेश्वर देवता को चढ़ाया जाता है। उसके बाद उस फूल को स्थानीय लोगों और मेहमानों में बांटा जाता है। तीर्थपुरोहित सुधांशु सेमवाल ने बताया कि आज तक परंपरा है कि अगर हारदूधू मेले से पहले किसी भी व्यक्ति ने देव अनुमति के बिना ब्रह्मकमल के पुष्प को तोड़ने की कोशिश की तो उसे देवदोष भुगतना पड़ता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें