फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बॉबी पंवार ने की पीआरडी के अधिकारी को हटाने की मांग

Mon, 08 Dec 2025 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी लगाया कि वर्दी खरीद, धुलाई भत्ता व स्टेशनरी के बिलों में की जा रही है हेराफेरी
विज्ञापन

उत्तरकाशी। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने युवा कल्याण विभाग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पीआरडी स्वयं सेवकों की नियुक्ति में पारदर्शिता न होने, वर्दी खरीद,वर्दी धुलाई भत्ता एवं स्टेशनरी के नाम पर प्रस्तुत किए गए बिलों में लाखों की हेराफेरी करने का आरोप लगाया। इसके लिए उन्होंने उच्चस्तरीय जांच व जिला युवा कल्याण अधिकारी के स्थानांतरण की मांग की है।
सोमवार को जीएमवीएन सभागार में उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने युवा कल्याण विभाग से ली गई जानकारियों को सामने रखा और जिला युवा कल्याण अधिकारी पर भ्रष्टाचार का अरोप लागया। कहा कि युवा कल्याण विभाग में नियमों के विरुद्ध जवानों की नियुक्ति की गई है। प्रशिक्षण प्राप्त जवानो को घर बैठाकर बिना आदेश के अपने चहेतों को नौकरी पर रखा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में शासन ने जवानों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया। जिसमें चयन प्रक्रिया के तहत विभाग में जवानों की नियुक्ति की गई। लेकिन कुछ समय बाद विभाग ने इन्हें हटा दिया और बिना आदेश के नेताओं की सिफारिश व अपने चहेतों को नौकरी पर रख दिया। उन्होंने कहा कि नियुक्तियों में अनियमितताएं की गई है जिसकी वे सचिव से जांच की मांग करेंगे।
उन्होंने विभागीय अधिकारी पर आरोप लगाया कि 13 अगस्त 2024 को विभाग ने आदेश निकाला था कि जो जवान डयूटी पर तैनात हैं उनको उनकी वर्दी धुलाई का पैसा दिया जाए लेकिन इसका पैसा जवानों को नहीं मिल रहा। उत्तरकाशी में कितने लोगों के नाम पर पैसा आया ओर कहां गया। इसकी जांच होनी चाहिए। वर्दी खरीद के नाम पर 11 आइटम वितरित करने दिखाए गए हैं लेकिन जवान खुद अपनी वर्दी सिलवा रहे हैं और विभागीय अधिकारी वर्दी का पैसा डकार रहे हैं।
विज्ञापन

वर्दी के नाम पर लाखों का घोटाला किया गया है। इसके साथ ही विभाग में स्टेशनरी के बिलों में भी अनियमितता देखने को मिली है जिसके लिए उन्होंने युवा कल्याण अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया। मामले की उच्च स्तरीय जांच नही की गई तो विभाग में तालाबंदी की जाएगी। इस मौके पर स्वाभिमान मोर्चा के कैलाश थपलियाल, नवीन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें