फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: भोजन माताओं ने मानदेय के लिए दी आंदोलन की चेतावनी

Sun, 20 Sep 2026 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करने वाली भोजन माताओं ने अब मानदेय बढ़ाने की मांग तेज कर दी है। रविवार को काली कमली धर्मशाला में हुई बैठक में भोजन माताओं ने न्यूनतम मानदेय 15 से लेकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

भोजन माता संगठन की जिलाध्यक्ष ज्ञानदेई चौहान ने कहा कि भोजन माताएं स्कूलों में भोजन तैयार करने, वितरण और उससे जुड़े अन्य कार्यों की जिम्मेदारी निभाती हैं। इसके बावजूद उन्हें मिलने वाला मानदेय महंगाई के अनुपात में काफी कम है।
बैठक में पांच सूत्रीय मांगों पर चर्चा हुई। इनमें 12 माह का मानदेय, 15 से 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय, आकस्मिक अवकाश, सेवा के दौरान भोजन माताओं को पद से न हटाने और 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन की मांग शामिल है। बैठक में दर्शनी, पूनम, राजी देवी, सुमित्रा पंवार, लक्ष्मी, रेशमा बग्याल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें