चिन्यालीसौड़ के बधाणगांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते जिला पंच?
- फोटो : UTTER KASHI
बधाणगांव में आयोजित क्रिकेट प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में भैरव क्लब ने रेड चिली क्लब को 21 रन के अंतर से पराजित कर विजेता का खिताब जीता। समापन पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने विजेता-उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
शनिवार को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भैरव क्लब और रेड चिली क्लब के बीच हुआ, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए भैरव क्लब की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 130 रन बनाए। रेड चिली क्लब की टीम 109 रन पर सिमट गई। विजेता टीम की ओर से बॉबी रमोला ने शानदार 53 रन की पारी खेलने के साथ ही तीन विकेट लिए, जिसके बाद उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टीमों को पुरस्कृत करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने सभी खिलाड़ियों का उत्सावर्द्धन किया। उन्होंने बधाणगांव में खेल मैदान व एप्रोच मार्ग बनाने के लिए जिला पंचायत की ओर से चार लाख देने की घोषणा की। कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष पीयूष रमोला, जिला पंचायत सदस्य अरविंद लाल, सुमन बडोनी, जगवीर असवाल, राजेश रमोला, कुलदीप रमोला, महावीर असवाल, दिनेश लाल, अनिल रमोला आदि मौजूद रहे।