फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बाल शोध मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी सुंदर प्रस्तुति

Sat, 31 Jan 2026 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय और कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय मंजियाली के संयुक्त पहल पर बाल शोध मेले का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने गणित, तकनीकी, विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में तैयार शोध और नवाचार को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

मेले के दौरान छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और नुक्कड़ नाटक के जरिये सोशल मीडिया के उपयोग से बच्चों को पहुंच रहे नुकसान के प्रति जागरूक किया। शनिवार को इस बाल शोध मेले का जिला पंचायत सदस्य विजय बंधानी ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बाल शोध मेला बच्चों में शोध और नवाचार की भावना को विकसित करता है। कार्यक्रम में खंड शिक्षाधिकारी सौरभ पांडेय, प्रधानाध्यापक विनोद डोभाल, प्रधानाध्यापिका तारामति चौधरी, शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जयदेव राणा, विजेंद्र विश्वकर्मा, प्रताप राणा, प्रकाश रावत, ई राहुल, पुष्पा रमोला, उर्मिल असवाल आदि उपस्थित रहे। संचालन अध्यापक प्रताप राणा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें