फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान घाट दुरुस्त कर सुरक्षा के दिए निर्देश

Fri, 08 Jan 2016 06:48 PM IST
उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर्व से शुरू होने वाले पौराणिक माघ मेले की तैयारी को लेकर जिला पंचायत ने कमर कस ली है। जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा ने शुक्रवार को नगर के बदहाल स्नान घाटों का निरीक्षण कर सिंचाई विभाग, जल विद्युत निगम तथा  नगरपालिका को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शीघ्र स्नान घाट दुरुस्त कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

माघ मेले की तैयारियों को लेकर मेला आयोजक जिला पंचायत एवं जिला प्रशासन पूरी तरह से जुुट गया है। मकर संक्रांति पर नगर के स्नान घाटों पर गंगा भागीरथी नदी में डुबकी लगाने के लिए दूरदराज क्षेत्र से श्रद्धालु देव-डोलियों के साथ पहुंचते हैं और आपदा के बाद से स्नान घाट तबाह पड़े हैं। शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा ने बदहाल पड़े मणिकर्णिका, जड़भरत, केदार, मंगल, गंगोरी, लक्षेश्वर सहित कई स्नान घाटों का निरीक्षण किया और स्नान घाट दुरुस्त कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग को गंगोरी स्नान घाट पर बिखरे पड़े पत्थरों का समतलीकरण करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सदस्य जशोदा राणा ने कहा कि श्रद्धालुओं को मकर संक्रांति पर्व स्नान करते समय कोई असुविधा न हो इसके लिए 12 जनवरी को नगर के सभी स्नान घाटों निरीक्षण किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम राजकुमार पांडेय, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप बिष्ट, अवर अभियंता महेश कुमार और ईओ सुशील कुमार कुरील आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें