फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्रार कानूनगो के भरोसे बड़कोट तहसील

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद की सबसे बड़ी बड़कोट तहसील रजिस्ट्रार कानूनगो के भरोसे चल रही है। यहां एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के पद रिक्त होने से सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शीघ्र रिक्त पदों पर अधिकारी तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन

कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय डोभाल, अजबीन पंवार, हंसपाल बिष्ट आदि ने बताया कि यमुनोत्री धाम तथा यमुना घाटी का प्रमुख केंद्र होने के बावजूद बड़कोट तहसील में बीते तीन सालों से स्थायी एसडीएम की तैनाती नहीं हो सकी है। उन्होंने सूबे के मुख्य सचिव तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर स्थायी एसडीएम तैनात करने के साथ ही अन्य रिक्त पदों को भी जल्द भरने की मांग की। यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने भी इस स्थिति पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें