फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाड़ाहाट क्षेत्र के गांवों में बैशाखी मेलों की धूम

Wed, 20 Apr 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
बैशाखी मेले - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बाड़ाहाट क्षेत्र के गांवों में आजकल बैशाखी के मेलों की धूम मची हुई है। पाटा, बग्यालगांव एवं लक्षेश्वर में आयोजित मेलों में क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली। 23 अप्रैल को संग्राली गांव में भंडानी के साथ बैशाखी मेलों का समापन किया जाएगा। पाटा एवं बग्यालगांव के बाद मंगलवार को लक्षेश्वर में बैशाखी मेला आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने कंडार देवता की डोली के साथ नृत्य कर सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन


इस मौके पर महिला विकास समिति की अध्यक्ष सुनैना देवी, लक्षेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष रमेश सेमवाल, सभासद हरीश डंगवाल, राजेंद्र प्रसाद, बचन सिंह, अजय पुरी, मंगल सिंह चौहान, पीयूष बलूनी, विजयपाल, राजवीर, प्रवीण नौटियाल, अजय डंगवाल, सतेंद्र सेमवाल, सुरेंद्र पुरी आदि मौजूद रहे। संग्राली गांव के अध्यक्ष संदीप सेमवाल एवं सचिव शिव प्रसाद नैथानी ने बताया कि 23 अप्रैल को संग्राली गांव में भंडानी के साथ बैशाखी मेलों का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें