फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर

Fri, 12 Dec 2025 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला अस्पताल बौराड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस पर जागरूकता शिविर संपन्न हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आलोक राम त्रिपाठी ने सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस और भारतीय संविधान में वर्णित जीवन के समाहित स्वास्थ्य अधिकारों पर जानकारी दी।
विज्ञापन

शिविर में अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ़ गौरव जंगपांगी ने आयुष्मान भारत, जननी सुरक्षा योजना, निशुल्क उपचार, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, अस्पताल में संचालित टेलीमेडिसिन सुविधा के बारे में बताया। स्वास्थ्य क्षेत्र में राज्य और केंद्र सरकार की ओर कई स्वास्थ्य योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। रिटेनल अधिवक्ता राजपाल सिंह मियां ने लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी दी। इस मौके पर सीएमएस डॉ़ अमित राय, डॉ़ यश सोनी, डॉ़ रजत डोभाल, डॉ़ वैभव रमोला, विवेक बागड़ी, दीपक ममगाई, कविन्द्र, सरिता, रीता, गरिमा चमोली, मोहिनी जॉन आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें