उत्तरकाशी। अल्पाइन पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी से पूर्व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न परंपराओं और संस्कृति से जुड़ी वेशभूषा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में अवनी पंवार और बालक वर्ग में विराज प्रथम रहे।
प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में अवनी पंवार प्रथम, अलंकृता भट्ट द्वितीय, आरोही तृतीय और अदिति पोखरियाल चौथे स्थान पर रही। वहीं बालक वर्ग में विराज प्रथम, गणेश द्वितीय, अर्चित भट्ट तृतीय, शिवांशु चतुर्थ स्थान पर रहा। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर आरएस जमनाल, नीलम पुरी, मोनिका कलूडा, बबिता सेमवाल, सीमा रावत मौजूद रहे। उधर, ज्ञानसू पुलिस लाइन में एमीज पब्लिक स्कूल की ओर से पुलिस लाइन में खेल उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नवनिर्वाचित अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने किया। संवाद