फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: अठाली व गंगोरी की टीम ने मारी बाजी, कबड्डी खो-खो में दिखाया दम

Wed, 02 Sep 2026 05:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालयी विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं हुईं शुरू
विज्ञापन

उत्तरकाशी। राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज में बुधवार को विद्यालयी विकासखंड स्तरीय वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शैलेंद्र अमोली ने किया। पहले दिन कबड्डी अंडर-17 बालिका वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अठाली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजकीय इंटर कॉलेज जोशियाड़ा को 20-08 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 बालिका कबड्डी के फाइनल में गोस्वामी गणेश दत्त इंटर कॉलेज ने बालिका इंटर कॉलेज उत्तरकाशी को 21-08 से पराजित किया।
विज्ञापन

खो-खो अंडर-17 बालिका वर्ग के रोमांचक फाइनल में कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी ने राजकीय इंटर कॉलेज मुस्टिकसौड़ को 07-06 से हराया। वहीं, वॉलीबॉल अंडर-19 बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज गंगोरी विजेता रहा। गंगोरी ने फाइनल मुकाबले में राजकीय इंटर कॉलेज जोशियाड़ा को 21-17 से मात दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शाह, जिला खेल समन्वयक उत्तम नेगी, ब्लॉक खेल समन्वयक गिरीश असवाल, शूरवीर मर्तोलिया, महावीर कलूड़ा, अजय नौटियाल, सोबन सिंह, जितेंद्र, महेश उनियाल, महावीर राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें