फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: सहायक भू-वैज्ञानिक ने आपदा से हुए नुकसान का लिया जायजा

Sun, 28 Sep 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने ड्रोन कैमरा चलाकर आपदा से हुए नुकसान की रिकॉर्डिंग की
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। सहायक भू-वैज्ञानिक भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के प्रदीप कुमार ने नगर पंचायत नौगांव में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उनके साथ पहुंची तकनीकी टीम ने ड्रोन कैमरा चलाकर आपदा से हुए नुकसान की वीडियो रिकॉर्डिंग की।
सहायक भू-वैज्ञानिक प्रदीप कुमार ने सबसे पहले पुरोला रोड पर बन रही मल्टीलेबल कार पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। दस करोड़ की लागत से बन रही कार पार्किंग की दीवार 24 सितंबर को भू-धंसाव से ढह गई थी जिस पर स्थानीय लोगों ने कई तरह के सवाल खड़े किए थे। उन्होंने देवलसारी और नौगांव गदेरे में भी ड्रोन कैमरा चला कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

छह सितंबर की अतिवृष्टि से देवलसारी गदेरे में एक आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया था। नौगांव गदेरे में भू-कटाव से करीब एक दर्जन आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए थे। दोनों गदेरों में भू-कटाव से कई हेक्टेयर भूमि आपदा की भेंट चढ़ गई थी। सहायक भू वैज्ञानिक प्रदीप कुमार ने धारी गांव के समीप बन रही कृषि मंडी समिति का भी स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जमीन बैठने से कृषि मंडी समिति के मुख्य गेट पर तथा वाहनों की आवाजाही के लिए बने रैंप पर बड़ी दरार उभर आई थी और बाउंड्री वाल टेढ़ी हो गई थी। सहायक वैज्ञानिक भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग प्रदीप कुमार का कहना था कि आपदा से हुए नुकसान की रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें