आशाओं ने वेतन न मिलने पर दी तीन अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
उत्तरकाशी। सात माह से वेतन न मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। कहा वेतन न मिलने पर उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने जल्द ही मांगों का निस्तारण न होने पर तीन अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
मंगलवार को बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंची। जहां उन्होंने एडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। आशा कार्यकर्ता संगठन की अध्यक्ष रेखा नौटियाल ने बताया कि साम महीनों से उन्हें मानदेय नहीं दिया जा रहा है। इससे उनके घरेलू खर्च और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग अनावश्यक दबाव बनाकर बिना पैसे दिए उनसे कार्य कराना चाहता है। कहा कि भटवाड़ी ब्लॉक की आशाओं ने अपने ब्लॉक के समस्त अधिकारियों से वार्ता भी की। लेकिन अधिकारी उन्हें बजट न मिलने से गुमराह कर रहे हैं। जबकि हर विभाग में बजट आ गया है। लेकिन आशाओं के लिए ही बजट नहीं आया। जिससे आशाओं में भारी रोष पनप रहा है। उन्होंने जल्द ही मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की चेतावनी दी। इस मौके पर इंद्रा पंवार, अनिता भट्ट, सावित्री नौटियाल, देवंती बिष्ट, संतोषी, अर्चना, पदमा देवी, रीना खरोला गंगी रावत आदि मौजूद रहे।