फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदेय स्थलों पर बीएलए-2 की नियुक्ति जल्द करें : डीएम

Thu, 06 Aug 2026 05:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिन मतदेय स्थलों पर अभी तक बीएलए-2 की नियुक्ति नहीं हुई है वहां जल्द नियुक्ति करें। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने राजनीतिक दलों को यह निर्देश देते हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग देने को कहा। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने और अपात्र प्रविष्टियों के निस्तारण में सभी की भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पुनरीक्षण कार्यक्रम को निष्पक्ष और निर्धारित समय के भीतर पूरा करना सभी संबंधित अधिकारियों और राजनीतिक दलों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी दलों से कहा कि जिन बूथों पर बीएलए-2 की नियुक्ति नहीं हुई है, वहां इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। बैठक में निर्वाचन अधिकारियों ने नोटिस तामीली, सुनवाई की प्रक्रिया, समय-सीमा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें