फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: यूपीएससी, एसपीएससी की निशुल्क कोचिंग के लिए 25 तक करें आवेदन

Sat, 08 Nov 2025 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के डाॅ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र की ओर से हर वर्ष 100 अभ्यर्थियों को दी जाती है कोचिंग
विज्ञापन

श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विवि के डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र (डीएसीई) में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) आईएएस व राज्य लोक सेवा आयोग (एसपीएससी) की निशुल्क कोचिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए है। डीएसीई योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) व पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम के लाभार्थी के मेधावी छात्र-छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
छात्र 25 नवंबर तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। केंद्र के समन्वयक प्रो. एमएम सेमवाल ने बताया कि योजना भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित की जा रही है जिसमें हर वर्ष 100 अभ्यर्थियों को सिविल सेवा की तैयारी के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेशित सभी अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार की ओर से चार हजार प्रति माह का स्टाइपेंड भी दिया जाता है। उन्होंने बताया कि आवेदन पांच नवंबर से शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर तक है। आवेदन के लिए वही अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी पात्र हैं जिनकी पारिवारिक आय आठ लाख वार्षिक से कम हो। प्रो. सेमवाल ने बताया कि चौरास परिसर स्थित अंबेडकर उत्कृष्ट केंद्र में 12 महीना तक हर बैच को सिविल सेवाओं की तैयारी के लिए कोचिंग कराई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें