पुरोला में रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करते स्कूली बच्चे।
- फोटो : UTTER KASHI
बच्चों से की पटाखे न फोड़ने की अपील
पुरोला। श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नगर में जागरूकता रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को पटाखे जलाने से होने वाले प्रदूषण और इसके दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इस बार दीपावली पर पटाखों का उपयोग न करने की अपील की। उन्होंने बताया कि पटाखे जलाने से भारी मात्रा में वायु एवं ध्वनि प्रदूषण होता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बीडी भंडारी ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस मौके पर देवी प्रसाद बिजल्वाण, प्रियंका अग्रवाल, सुनील सेमवाल आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।