फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुणावत पर्यटन क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजी से पर्यटन स्थल के रूप में पहचान बना रहे वरुणावत पर्वत पर बड़ी संख्या में पर्यटकों की आवाजाही के बीच असामाजिक तत्वों की घुसपैठ से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। पाटा, संग्राली, बग्यालगांव के ग्रामीणों ने प्रशासन से इस पर नियंत्रण की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम से मिलने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि वरुणावत शीर्ष पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है, लेकिन कई पर्यटकों ने वरुणावत को शराब पीने का अड्डा बना लिया है। ग्रामीणों ने डीएम से विशेषकर छुट्टी वाले दिन वरुणावत क्षेत्र में आने वाले वाहनों की जांच कराने तथा वन विभाग के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में संग्राली के प्रधान संदीप सेमवाल, पाटा के प्रधान चंद्रशेखर नैथानी, बग्यालगांव के प्रधान प्रथम सिंह नेगी, आशीष, संतोष नौटियाल, सूर्यवल्लभ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें