फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के आमंत्रण पर उत्तरों गांव के छात्र-छात्राओं ने किया हर्षिल का शैक्षिक भ्रमण

विज्ञापन
उत्तरकाशी के हर्षिल आर्मी कैंप के शैक्षिक भ्रमण के दौरान बिहार रेजिमेंट सीओ को स्मृति चिन्ह देत? - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
हर्षिल में तैनात भारतीय सेना की 9वीं बिहार रेजीमेंट के आमंत्रण पर आद्य शंकराचार्य शिक्षण संस्थान उत्तरों के छात्र-छात्राओं ने बाल दिवस पर हर्षिल क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान सेना के अधिकारियों ने बच्चों को सेना के कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

उत्तरों गांव स्थित आद्य शंकराचार्य शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि हर्षिल में तैनात सेना की 9वीं बिहार रेजीमेंट के अधिकारियों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को हर्षिल क्षेत्र के शैक्षिक भ्रमण का न्यौता दिया था। बीते रोज बाल दिवस पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का 35 सदस्यीय दल हर्षिल स्थित सेना के कैंप पहुंचा। उत्तरकाशी से नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने इन बच्चों को निशुल्क बस की सुविधा मुहैया कराते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हर्षिल में सेना के कैप्टन संदीप कुमार ने छात्र-छात्राओं को सेना के कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने झारखंड के वीर सैनिक परमवीर चक्र विजेता विरसा मुंडा तथा वीर कुंवर सिंह की गाथा भी सुनाई। उन्होंने बच्चों को सेना में भर्ती होने की योग्यता एवं मानकों की जानकारी देते हुए प्रेरित किया। इस दल को आर्मी की मैस में भोजन कराया गया।
शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने निकटवर्ती बगोरी गांव का भ्रमण कर यहां बौद्ध मठ, हथकरघा उद्योग, सेब बागवानी आदि के बारे में भी जानकारी जुटाई। क्षेत्र के नैसर्गिक सौंदर्य और गांव की स्वच्छता व्यवस्था से विद्यार्थी अभिभूत नजर आए। इस मौके पर ग्राम प्रधान धर्मवीर पंवार, जगमोहन सिंह, कमल सिंह मखलोगा, नीलम राणा, देवेंद्र चौहान, पुष्पा पंवार, काजल पंवार, पंकज राणा, दीपक चौहान, प्रवीण रावत, राम रावत, ममता रावत आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरकाशी से पंकज गुप्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें